मनरेगा के तहत हुआ कार्य की मजदुरी मांगना मजदूर को महंगा पड़ गया, ग्रामप्रधान ने की पिटाई

बिल्थरारोड ।उभांव थाना क्षेत्र के  ग्रामसभा  पड़सरा नदौली ताजपुर के मनरेगा मजदूर  को ग्रामप्रधान से मजदूरी मांगना उस समय महंगा पड़ गया जब ग्रामप्रधान ने लाठी- डण्डे से मजदूर को मारकर घायल कर दिया। इस घटना की तहरीर पीड़ित मजदूर ने उभांव थाने में दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़सरा नदौली ताजपुर गांव निवासी  विशुनदेव राजभर द्वारा मनरेगा के तहत लगभग तीन माह पूर्व में पनपिहुआ से बहनाला तक चकबन्द का किये गए कार्य तथा  रामबचन के  खेत का समतलीय करण कार्य किया गया था। जिसकी मजदूरी मांगने के लिए बार बार प्रधान के पास जाता था। मजदूरी मांगने के लिए मंगलवार को जब ग्रामप्रधान सुधीर राजभर के घर गया तो  नशे में धुत ग्रामप्रधान और उनके भाई ने लाठी डंडे से मारने पीटने लगे मैं किसी तरह भागकर अपनी जान बचाया ।वही ग्राम पंचायत रोजगार सेविका ने बताया की रामबचन सक्रीय मनरेगा मजदूर है लेकिन शासन के तरफ से मजदुरी न आने पर मजदूरों के सामने काफी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है जिससे मजदूर परिवार काफी परेशान है। वही ग्राम प्रधान द्वारा गाली देने व मारने पीटने पर मजदूर ने उभांव थाने में तहरीर देकर आवश्यक कानुनी कार्रवाई की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *