बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ का नारा ध्वस्त ! अद्याशंकर यादव
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर पेड़ पर लटका दिया गया। इस हत्याकांड को लेकर सपा काफी मुखर है। सपा ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफा तक की मांग की है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव ने कहा है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार न उसे पढ़ा पा रही है और न ही उसे बचा पा रही है। कहा है कि सपा इसके लिए सड़क पर उतरने जा रही है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी आंदोलन करने जा रही है।
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाब राय गांव में रविवार को एक युवती का शव पेड़ से लटकता पाया गया। इस दौरान शव के हाथ पीछे से बंधे हुए थे। इस मामले को लेकर सपा भाजपा सरकार पर हमलाकर है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव आद्या शंकर यादव ने कहा है कि
महिलाओं को प्रति काफी गंभीर व संवेदनशील है। इसलिए जब जब महिलाओं पर मामले आते हैं, समाजवादी पार्टी उसे सड़क से लेकर सदन तक उठाने का कार्य करती है। आज इसी क्रम में सपा सांसदों ने पार्लियामेंट के बाहर तख्ती लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से पूजा चौहान के साथ जघन्य अपराध के दोषियों को कठोर सजा की मांग की है। बताया है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। योगी राज में लायन आर्डर डिस्टर्ब है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर घूम रहे हैं। बेटियों का अपहरण व बलात्कार कर हत्या कर रहे हैं। कहा कि जया बच्चन जैसी देश की बड़ी सख्सियत हाथ में तख्ती लेकर यह दिखा रहीं हैं कि उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री ने नारा दिया था। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। पर न बेटी बचा पा रहे हैं और न पढ़ा पा रहे हैं। ये हत्या कर रहे हैं, बलात्कार कर रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा व उसके संरक्षित लोग इसमें संलिप्त हैं। हमारी मांग है कि इस मामले में दोषियों पर तत्काल एक्शन लिया जाए तथा योगी सरकार बर्खास्त किया जाए।

