मजदूर के खाते से एटीएम बदलकर लाखों की ठगी !

पीड़ित

बिल्थरारोड  / एक युवक के खाते से 372327 रुपए उड़ा दिया गया। खाते से पैसे निकालने के लिए साइबर अपराधी द्वारा 23 बार एटीएम का प्रयोग किया गया। 7 दिन तक खाते से पैसे निकलते रहे परन्तु पीड़ित को इस सम्बन्ध में एक भी मैसेज नहीं आया। पीड़ित ने इस सम्बन्ध में बलिया पुलिस के साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उभांव थाना क्षेत्र के एक्सार पिपरौली गांव निवासी ओमप्रकाश साह पुत्र भगवान विदेश में काम करता है। बिल्थरारोड स्थित यूनियन बैंक में उसका एनआरई खाता है। पिछले 12 मार्च को वह बैंक के एटीएम में अपना पिन कोड बनाने पहुंचा। काफी प्रयास के बाद भी वह एटीएम कार्ड का पिन जनरेट नहीं कर पाया। इसके लिए उसने एटीएम में मौजूद एक युवक से सहायता ली। युवक ने अपने वाट्स ऐप के द्वारा उसका पिन बना दिया गया। पिन बनने के बाद ओमप्रकाश बैंक क्लर्क को इसकी सूचना दी। बैंक क्लर्क ने बताया कि उसका पिन बन चुका है। दो दिन बाद से मैसेज आना शुरू हो जाएगा। ओमप्रकाश ने बताया कि बाद में सिर्फ एटीएम चार्ज का बिल आता रहा परन्तु खाते से लेन-देन का कोई मैसेज नहीं आया। 18 मार्च को वह बैंक पहुंचा तथा अपना पासबुक प्रिंट कराया। पासबुक प्रिंट होते ही यह देखकर उसके होश उड़ गए कि पिछले 7 दिन यानी 12 से 18 मार्च तक उसके खाते से 372327 रुपए निकाल लिए गए हैं। जिसमें एटीएम से 23 बार व 8 बार ज्वेलरी आदि की खरीद की गई थी। पीड़ित ने सवाल खड़े किए हैं कि जब एटीएम चार्ज का मैसेज आ सकता है तो पैसे के कटने का क्यों नहीं आया। पीड़ित ने ठगी के इस मामले में बैंककर्मी के भी मिलीभगत के आरोप लगाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *