बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण, विस्तार आदि विकास कार्य तेजी से चल रहा है

बिल्थरारोड।वाराणसी रेल मंडल में आय के मामले में अव्वल स्थान रखने के कारण ए श्रेणी में सुमार बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य पुनः तेज हो गया है। इस स्टेशन के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के विकास के लिए 16.52 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। मऊ, देवरिया और बलिया की सीमा पर स्थित है।लोकसभा चुनाव के बाद धीमी पड़ी विकास गति अब महाकुंभ की समाप्ति के बाद फिर तेज हो गई है।वर्तमान में मालगोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही टिकट घर के लिए नए भवन का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। यात्रियों की मांग को देखते हुए पे एंड यूज शौचालय का निर्माण भी जारी है।स्टेशन के विकास में कई प्रमुख कार्य शामिल हैं। इनमें सरकुलेटिंग एरिया का विकास, सम्पर्क मार्ग का निर्माण और पानी की निकासी की व्यवस्था प्रमुख हैं।यात्रियों के लिए पाथवे बनाया जा रहा है। दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।स्टेशन के आधुनिकीकरण में प्लेटफॉर्म पर शेड का विस्तार और लो कॉस्ट पीपी शेड का निर्माण किया जा रहा है। यात्री प्रतीक्षालय को आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा। 50,000 गैलन क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण होगा।स्टेशन के विकास में कई प्रमुख कार्य शामिल हैं।यात्री सुविधाओं में ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक और ऑटो एनाउंसमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे। अनारक्षित और आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा। स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग और हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी। स्टेशन परिसर के सुन्दरीकरण के लिए आकर्षक फूलों आदि का पौधरोपण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *