महाराजा सुलेदेव की जयंती पर सुभासपा पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के विधायक हंसुराम को नही बुलाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म

बिल्थरारोड।  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा महाराजा सुहेलदेव के जयंती पर  रविवार को नगर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अतवारू राजभर स्मारक कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वर्तमान विधायक को न बुलाकर भाजपा नेता पूर्व मंत्री छट्ठू राम को बुलाये जाने पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। महाराजा सुहेलदेव के जयन्ती पर सुभासपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष डॉ हरिनाथ राजभर के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अतवारू राजभर स्मारक कैम्पस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वर्तमान विधायक की उपेक्षात्मक रवैये को लेकर महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर पार्टी के विधायक हंसुराम को न बुलाकर भाजपा नेता व पूर्वमंत्री छट्ठू राम को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। पूर्व मंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही सुभासपा कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प जताया। सुभासपा पदाधिकारियों का कहना है कि विधायक जी से कोई भी बात कहने पर वे कहते है कि हम पार्टी के संगठन को नही मानते है। तो हम लोग उनको क्यो अपने कार्यक्रम में बुलायेंगे। सुभासपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा महाराजा सुहेलदेव के जयंती कार्यक्रम में पार्टी विधायक हंसुराम को नही बुलाये जाने पर क्षेत्र में तरह तरह की राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। सुभासपा द्वारा कई गांवों में जाकर लोगो की समस्याओं को साझा किया। इस मौके पर अजय राजभर, मिथिलेश राजभर ,डॉक्टर हरिनाथ राजभर , रामचंद्र राम , अरुण यादव , पिटू राजभर , आतिफ भाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *