मोलनापुर से रामपुर चंदेला तक ठीकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन बनाई जा रही पिच सड़क से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

बिल्थरारोड। क्षेत्र के मोलनापुर से रामपुर चंदेला तक गुणवत्ता विहीन बनाई जा रही पिच सड़क की गिट्टिया बिखरने लगी है। जिससे ग्रामीणों में सम्बंधित ठीकेदार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। जहाँ एक तरफ सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की सड़कों की दशा को सुधारने व क्षेत्र के विकास के लिए लाखो रुपये खर्च कर रही है। वही ठीकेदार गुणवत्ता विहीन कार्य कराकर सम्बंधित अधिकारियों की मिली भगत से सरकारी धन का बंदरबाट कर रहे है। इसका प्रमाण क्षेत्र के मोलनापुर से पॉल्ट्री फार्म रामपुर चंदेला में देखने को मिल रहा है। लगभग दो किलोमीटर ठीकेदार द्वारा नई सड़क का पिच कार्य कराया जा रहा है। जिससे सम्बंधित ठीकेदार द्वारा बिना सोलिंग कार्य के गढ्ढा युक्त गुणवत्ता विहीन सड़क बनाये जाने से रामपुर चंदेला गांव के प्रधान व ग्रामीणों ने ठीकेदार से गुणवत्तायुक्त कार्य कराने के लिए कहा किन्तु सम्बंधित ठीकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है। ठीकेदार द्वारा गुणवत्ता विहीन सड़क बनाये जाने पर जिलाधिकारी से इसकी जांच कर आवश्यक करवाई करने की मांग किया है।
