माँ सीता व देश की लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार


बिल्थरारोड । नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में एक शिक्षक द्वारा मंगलवार को मां सीता पर व देश की लड़कियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आने व प्रमुखता से समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद प्रधानाचार्य की तहरीर पर उभांव पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता ने बुधवार को कॉलेज का दौरा किया और इस मामले की जानकारी ली।वहीं वायरल ऑडियो के कारण विद्यालय में हड़कंप मच गया। शिक्षक ने शिक्षकों के ग्रुप में विवादित ऑडियो पोस्ट किया, जिसके बाद प्रधानाचार्य अमरनाथ मौर्य ने प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर को घटना से अवगत कराया। प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।डीआईओएस देवेन्द्र गुप्त ने बताया कि आरोपी शिक्षक मोहन राम के खिलाफ विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ मौर्य द्वारा उभांव थाने में तहरीर दे दी गयी हैं।उभांव पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। डीआइओएस कहा कि वायरल ऑडियो धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। माँ सीता और देश की लड़कियों पर शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।
