भाजपा नेता के पुत्र को अराजको ने घेरकर पीटा लहराया असलहा दर्ज हुआ मुकदमा !

बेल्थरारोड रोड नगर के जिला पंचायत डाक बंगला रोड पर पुराने  झगड़े को  लेकर अभिषेक सिंह 32 वर्ष को मनबढ़ो ने घेर लिया और मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान मनबढो ने असलहा भी लहराया जिससे दहशत प्राप्त हो गया जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए जख्मी युवक को तत्काल सीएचसी सीयर में भर्ती करवाया गया जिन्हें सर में गंभीर चोट लगी है। डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिनका  जिला अस्पताल में एक्सरे करवाया गया जख्मी। अभिषेक सिंह क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व बीडीसी अमरजीत सिंह के पुत्र हैं। भाजपा नेता के पुत्र पर हुए हमले की खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया जख्मी। अभिषेक सिंह के लिखित तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने दो नामजद एवं 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। भाजपा नेता अमरजीत सिंह ने  बताया कि हमलावरों में एक उनके बालू खनन पट्टा के दौरान मुनीम का कार्य करता था जहां पैसा लेनदेन को लेकर कुछ दिन पूर्व ही विवाद हुआ था। इसी के रिएक्शन में मुनीम ने ही अन्य  के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *