सोने का चैन चोरी करने वाली दो महिला चोर को उभांव पुलिस ने पकड़कर सम्बंधित धाराओं में भेजा जेल

बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर से  इलाज कराकर वापस  ईरिक्सा से घर जा रही महिला के गले से सोने का चैन चोरी करने वाली दो महिला चोर को उभांव पुलिस ने पकड़कर  सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया। नगर के वार्ड नम्बर 8 निवासी ध्रुव वर्मा पुत्र योगेन्द्र वर्मा द्वारा उभांव थाने में दिए गए तहरीर के अनुसार उनकी माँ दुर्गावती देवी अपनी बहू दिव्य वर्मा का सीएचसी सीयर से इलाज कराकर ईरिक्सा से वापस घर जा रही थी। बीच रास्ते मे दो महिलाएं भी चढ़ गई और दुर्गावती देवी के बगल में बैठ गयी। कुछ दूर जाने के बाद दुर्गावती ने देखा कि गले का सोने का चैन गायब है। तुरन्त उनका शक महिला पर गया। आपस मे तकरार करने लगे। शोर सुनकर अन्य लोग भी आ गए। दोनों महिलाओं को पुलिस चौकी सीयर ले गए। जहाँ दोनों महिलाओं के पास से सोने के चैन का एक एक टुकड़ा मिला। पुलिस की पूछताछ में  एक महिला चोरों ने अपना नाम प्रियंका उर्फ सीमा पत्नी सोनू निवासी गलथौली , मैरवा  जिला सिवान, विहार  और दूसरे ने मीना देवी पत्नी अर्जुन निवासी छितीपुर , मैरवा जिला सिवान, विहार बताया। उभांव पुलिस ने ध्रुव वर्मा पुत्र योगेन्द्र वर्मा की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में दोनों महिला चोरों को जेल भेज दिया।

चौकी परिसर में खड़ी महिला चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *