प्रदेश में तहसील और थाना भ्रष्टाचार और दलाली का अड्डा बन गया है- सपा प्रदेश सचिव/पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव

बिल्थरारोड। भाजपा सरकार में तहसील और थानों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उक्त बातें सपा के प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि तहसील में लेखपाल से लेकर अधिकारी तक जनता का कोई कार्य बिना पैसे के नही करते है। पैसा नही देने पर कोई सुनवाई नही होती है। जिसके चलते किसान और आमजन दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। वही थाना भी भ्रष्टाचार और दलाली का अड्डा बन गया है जहाँ फरियादियों को सही होने पर भी पुलिस द्वारा आर्थिक शोषण किया जा रहा है। चारो तरफ कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी जनता का शोषण करने में लगे है। यही नही इस बात को भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री भी सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी की बात स्वयं कह रहे है। प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। जिसका परिणाम भाजपा को लोकसभा में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा  चुनाव में प्रदेश की त्रस्त जनता, भाजपा को सबक सिखाने के लिए मन बना चुकी है। और 2027 में प्रदेश सपा की सरकार बनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *