2 घंटे बस के नीचे फंसा रहा बाइक सवार बस में सवार तीन दर्जन यात्रियों की अटकी रही सांसे!

बिल्थरा रोड /बाइक को बचाते हुए यात्रियों से भरी बस पलटी बाल बाल बचे 35 यात्री जबकि ढाई घंटे बस के नीचे दबा रहा बाइक सवार उभाँव थाना के हल्दीरामपुर मठिया गांव के पास बुधवार की सुबह 8 बजे तेज रफ्तार सवारी बस सड़क किनारे बाइक सवार को कुचलते हुए पलट गई बस सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई जबकि बस के नीचे बाइक सवार दब गया बस सिकंदरपुर के रास्ते बलिया जा रही थी जिस पर करीब 35 यात्री सवार थे हादसे के बाद बस यात्रियों में सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई है जिन्हें आसपास के लोगों व उभाँव पुलिस की मदद सें तुरंत बस से बाहर निकाला गया जबकि बस का ड्राइवर भागने में सफल रहा  बताया जा रहा है कि जेसीबी व हाइड्रा की मदद से बाइक सवार को बाहर निकाला गया बाइक सवार रौनक यादव उभाँव थाना के कड़संड़ का बताया जा रहा जो बेल्थरा रोड में किसी कोचिंग सेंटर पर रहता था जिनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *