बिल्थरारोड पत्रकार होली मिलन समारोह संपन्न

पत्रकारों के होली मिलन समारोह में गुलाल व फूलों के संग होली खेली गई वहीं वर्तमान समय में मिल रही चुनौतियों पर चर्चा कर एकजुट होने का आह्वान किया गया।

पत्रकारों ने कहा कि पहले व आज की पत्रकारिता में काफी अन्तर हो चुका है। मोबाइल के आविष्कार के बाद जहां पत्रकारिता आसान हुई है वहीं चुनौतियों में काफी वृद्धि हुई है। आज पत्रकारिता आसान परन्तु पत्रकार का जीवन कठिन हो चला है। ऐसे में पत्रकारों को अपने हर समाचार के लिए आज लोगोँ के साथ ही प्रशासनिक अमले से भी जूझना पड़ रहा है। होली मिलन समारोह में
बलिया जिले में बोर्ड की परीक्षा के दौरान लीक हुए पेपर को उजागर करने वाले कलमकारों पर हुई कार्रवाई की भर्त्सना की गई। तथा सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
होली मिलन समारोह में पत्रकारों संग अतिथियों ने भी गुलाल व फूलों की होली का आनन्द लिया। इस मौके पर पत्रकारों के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, नृत्य कलाकारों व उनके सभी सहयोगियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। पहली बार किसी कार्यक्रम में इस प्रकार सम्मानित होने पर नृत्य कलाकारों व उनके सहयोगियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार गुप्त, विनोद कुमार पप्पू, गुलाब जायसवाल भोलू, मोहन मद्देशिया, मनीष जायसवाल, कलीम फरसाटारी, मो0 शमीम, बब्लू शर्मा, अरशद हिंदुस्तानी आदि उपस्थित रहे। जितेन्द्र स्वधायी ने जहां अपनी कविताओं से वहीं पप्पू पांडेय व सखीचंद राजभर ने अपने लोकगीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में नृत्य कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर अतिथियों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में घनश्याम गुप्ता, ए समद, रविन्द्र नाथ, अरविन्द यादव, शब्बीर अहमद, उमेश बाबा, मोनू जायसवाल, रत्नेश पांडेय, नीलेश दीपू, हरिलाल सिंह संजय ठाकुर, वरुण शर्मा, सुनील यादव व अशोक जायसवाल आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *