घर के बाहर में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

बिल्थरारोड।भीमपुरा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में घर के बाहर में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह जब किराए पर रह रहा दुकानदार चाबी लेने गया तो लाश देखकर दंग रह गया। वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार भीमपुरा निवासी विनोद सिंह (55) का बाजार में मकान है। गुरुवार की रात्रि में अज्ञात लोगों ने किसी धारदार हथियार से उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह दुकानदार मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया। तो देखा कि उनका शरीर खून से लथपथ पड़ा था। यह देख दुकानदार घबराकर बाहर आकर सबको सूचना दी। मृतक चारपाई से गिरकर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस घटना कि जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *