सेंट जेवियर स्कूल पिपरौली बड़ागांव का छात्र पंकज बना सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी !

पंकज यादव

बिल्थरारोड। क्षेत्र के लोहटा पचदौरा निवासी पंकज कुमार यादव पुत्र रामाश्रय यादव का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कनौज पर होने से परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी । परिजनों के अनुसार पंकज कुमार यादव शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागाँव से हुई है। इसके बाद राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस बैंगलोर डिग्री प्राप्त करने के उपरांत परीक्षा देने के बाद पंकज का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कनौज में हुआ है। इनके इस सफलता पर परिजनों में खुशी व्याप्त है। पंकज ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता पिता को दिया है। सेंटजेवीयर्स स्कूल के प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने पंकज के इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने भी बधाई दी

नीलेश दीपु /अभयेश मिश्रा

One thought on “सेंट जेवियर स्कूल पिपरौली बड़ागांव का छात्र पंकज बना सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी !

  • April 1, 2022 at 5:49 pm
    Permalink

    शानदार जबरदस्त

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *