आगामी त्योहार व लोकसभा चुनाव को लेकर इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बल के जवानों ने किया फ्लैग मार्ग

बिल्थरारोड। आगामी त्योहार व लोकसभा चुनाव को लेकर इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बल के जवानों ने शनिवार को स्थानीय नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे से लेकर रेलवे स्टेशन होते हुए सोनाडीह ढाला तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने आम जनता से अपील किया कि आप लोग इस लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे और अपने आसपास के हर व्यक्ति के मत को दिलाये साथ उन्होंने कहा कि निडर होकर अपने विवेक से अच्छे सुयोग्य प्रत्याशी को वोट दे आपका एक एक मत देश की राजनीति में आयाम लायेगा। और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में न आये और स्वविवेक से अपने मत का प्रयोग करे। फ्लैग मार्च के दौरान चौकी इंचार्ज सीयर देवेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में अर्ध सैनिक बल और सिविल पुलिस के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *