आकांक्षी नगर पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को चिन्हित कर नगर विकास मंत्रालय को अवगत कराकर समस्या का समाधान किया जायेगा- सीएम फेलो अनामिका राय

बिल्थरारोड। नगर निकायो के विकास एवं जीवनस्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रदेश में लागू आकांक्षी नगर योजना के अन्तर्गत जिले में 3 नगर पंचायतो में चयनित बेल्थरारोड नगर पंचायत पर नियुक्त सीएम फेलो अनामिका राय ने सोमवार को नगर पंचायत के दो प्राथमिक और एक कम्पोजिट विद्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर पहुँचकर वस्तुतः स्थिति के बारे में जानकारी लिया। आकांक्षी योजना के सम्बंध में पूछे जाने पर सीएम फेलो अनामिका राय ने बताया कि पिछड़े नगर पंचायतों नगर पंचायत के लिए आकांक्षी से प्रेरणादायक तक का सफर है जिसमे 32 मापदंड चिन्हित है। आकांक्षी नगर पंचायतों की विभिन्न समस्याओं का पता लगाकर नगर विकास मंत्रालय को अवगत कराकर समस्या का समाधान करना है। उन्होंने बताया कि नगर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नम्बर 1 पर बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नही है, आंगनबाड़ी केंद्र भी नही है, प्राथमिक विद्यालय सीयर नम्बर 3 पर कन्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है। पेयजल की व्यवस्था नही है। कम्पोजिट विद्यालय सीयर पर बच्चों के पठान पाठन व बैठने की व्यवस्था नही है किन्तु पेयजल के लिए आरओ नही है। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर साफ सफाई से लेकर सभी वार्डो में बिजली की व्यवस्था सुदृढ है। साथ ही पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था भी है । कहा कि सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बहुत ही ठीक से आसपास चल रहा है। जहाँ सब कुछ सही पाया गया।
