सम्मानित हुए न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के बच्चे!

बेल्थरा रोड न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी के प्रांगण में विगत 15-16 फरवरी को 2047 के विकसित भारत का विकसित रेल विषय पर आधारित वाक, निबंध, पेंटिंग जैसे कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में दो हजार से अधिक आरओबी, आरयूबी, अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन शिलान्यास किया गया। इसको लेकर रेलवे द्वारा देश भर में 2047 के विकसित भारत का विकसित रेल विषय पर आधारित कविता, निबंध, पेंटिंग जैसे कई प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूली बच्चों के बीच किया गया था। इन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों से कार्यक्रम के दिन प्रधानमंत्री डिजिटली रूप से जुड़े व विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक श्री सतीश दुबे जी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती रुमिता शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *