गरीब व असहायों कि सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं ! इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव

बिल्थरारोड। उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा रविवार शाम को नगर के गरीब व जरूरत मंद बच्चों की आवश्यकताओं को देखते हुए दीपावली के शुभ अवसर पर पटाका व मिष्ठान का वितरण किया गया। नगर के रेलवे स्टेशन , बस स्टेशन पर गरीब असहाय बच्चों व उनके परिजनों को वितरित किया गया। इस अवसर पर उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव ने कहा कि गरीब व असहायों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है । सबके घरों में राष्ट्रीय पर्व दीपावली का त्योहार खुशी के साथ मनाना चाहिए। वही चौकी इंचार्ज सीयर देवेंद्र कुमार ने बच्चों को दीपावली की बधाई देते हुए सनातन धर्म में परंपरागत चले आरहें रहे त्योहार दीपावली के बारे में गरीब , असहाय बच्चों को अवगत कराते हुए आश्वासन दिया कि वे कभी भी उदास ना हो पुलिस विभाग हमेशा उनके साथ है तथा हर संभव सहायता का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कांस्टेबल जितेंद्र पासवान, अंकुर वर्मा, देवा साहनी, विकास अन्य स्टाप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *