उभाँव गांव के समीप रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात युवक का शव पुलिस जांच में जुटी!

बिल्थरारोड। वाराणसी – भटनी रेल मार्ग पर उभांव गांव के समीप शनिवार के अपराहन रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लगभग 24 वर्षीय युवक का कटा हुआ शव पाए जाने से सनसनी फैल गयी। रेलवे लाइन पर युवक के कटने की सूचना गैंगमैन द्वारा पुलिस को दी गयी । सूचना के बाद उभांव इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुँचकर शव को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस शव के शिनाख्त करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार के अपराहन रेलवे लाइन से होकर जा रहे गैंगमैन को रेलवे लाइन पर एक युवक का सिर और धड़ अलग हुआ शव दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुँची उभांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक का शिनाख्त नही हो सका था। वह काला पैंट और क्रीम कलर का सर्ट पहना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *