सेंट जेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव की पूर्व छात्रा के वैज्ञानिक बनने पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने बधाई दी है

बिल्थरारोड। क्षेत्र के सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव से इन्टर तक पढ़ाई करने वाली मेधावी छात्रा नीतिज्ञा गुप्ता ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मुंबई में वैज्ञानिक बनकर स्कूल , गांव सहित जिले का नाम रोशन किया है। नीतिज्ञा की सफलता से चहुंओर खुशी का माहौल है। नीतिज्ञा गुप्ता पुत्री राजकुमार गुप्ता निवासी बादिलपुर , बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 3 निवासी अपने नाना सुबास गुप्ता के घर रह कर 10 और 12 कि पढ़ाई करने के बाद कम्प्यूटर साइंस (Computer science) से राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद अयोध्या से बी.टेक. (B.Tech) की पढ़ाई पूरी की। फिर पुणे (महाराष्ट्र) से सी.डेक (सेन्टर फॉर डेवलपमेन्ट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग) की पढ़ाई पूरी कर नीतिज्ञा यश टेक्नोलॉजी पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर बन गयी। इंजीनियरिंग की नौकरी करते हुए नीतिज्ञा ने लक्ष्य के प्रति ईमानदार मेहनत जारी रखा और आज वैज्ञानिक बन गयी है। नीतिज्ञा की माँ डॉ निर्मला गुप्ता प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है और राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित है। नीतिज्ञा गुप्ता के वैज्ञानिक बनने पर सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने बधाई देते हुए कहा कि ऐसे बच्चे गांव जवार से निकल करके बाहर जाकर तैयारी करते हैं इनके प्रतिभा और लगन को देखकर के एक दूसरे को भी सीख लेना होगा। मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके प्रमोद सिंह, दिनेश, जे के गोयल, किरण शुक्ला , नुजहत जहां, तनवीर फातमा, रीता रिचर्ड, विवेक श्रीवास्तव, रिचर्ड परलकर , सुरेन्द्र, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
