डेंगू रोग से बचाव के लिए मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर चेयरमैन रेनू गुप्ता के देखरेख में नगर में हो रहा है कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

बिल्थरारोड।संचारी रोग डेंगू के संक्रमण से बचने के लिए आदर्श नगर पंचायत बिल्थरारोड में चेयरमैन रेनू गुप्ता के देखरेख में सेनिटाइजर और अन्य कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नगर के सभी 13 वार्डो में शुरू हो गया है। शनिवार को नगर के वार्ड नम्बर 5 के प्राथमिक विद्यालय के चारो तरफ छिड़काव किया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर के नालियों और सड़क , रास्ते तथा अन्य स्थानों पर साफ सफाई कार्य सुबह शाम सभी वार्डो के सफाईकर्मियों द्वारा किया जा रहा है। नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए डेंगू बुखार से बचाव के लिए नगर सभी वार्डो में सभासद के नेतृत्व में सुबह और शाम को फागिंग मशीन द्वारा नगर में मच्छर भगाने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *