तहसील में अपने जमीन की रजिस्ट्री करने पहुँचे पिता को पुत्र व अन्य दो के रजिस्ट्री का विरोध करने व धमकी देने पर नेसार अहमद ने मुख्यमंत्री सहित अन्य को पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार

बिल्थरारोड। क्षेत्र के बहोरवा खुर्द निवासी नेसार अहमद द्वारा अपनी लड़की के साथ स्थानीय तहसील में जमीन विक्रय के लिए जाने पर उनके पुत्र व दो अन्य के द्वारा रजिस्ट्री करने का विरोध करने , जान से मारने की धमकी देने व पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए नेसार अहमद ने मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। बीते 6 अक्टूबर को बहोरवा खुर्द निवासी नेसार अहमद अपनी पुत्री रफत के साथ मुंबई से जमीन बेचने के लिए तहसील में आये थे इसकी सूचना मिलते ही उनका पुत्र पूर्व प्रधान शेख ग्यास अहमद तहसील पहुँच गया और कहा कि हमारा हिस्सा देंकर अन्य भूमि का विक्रय करने के लिए कहा। उस समय जमकर हंगामा हुआ इस दौरान पिता अचेत होकर जमीन पर गिर गए। तहसील में भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना मिलने पर उभांव पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। उनके पिता नेसार अहमद का कहना है कि सम्पत्ति हमारी है। हम मुम्बई रहते है। पुत्र ग्यास को भी घर बनवाकर दे दिए है। नेसार अहमद का आरोप है कि पुत्र और एक वकील सहित तीन लोग धमकी देने के साथ ही हमे जमीन नही बेचने दे रहे है। जबकि सम्पत्ति हमारी है।उन्होंने ग्यास अहमद, शौकत और गुफरान के खिलाफ शिकायती पत्र देकर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से मिलकर आवश्यक करवाई करने की मांग किया है ।

