सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव को सपा कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद बिल्थरारोड पहुँचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव को सपा कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद शुक्रवार को बिल्थरारोड पहुँचने पर नगर के राधिका मैरेज हाल में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत आद्याशंकर यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जो हमे जिम्मेदारी दी गयी है। उसका बखूबी से निर्वहन करूंगा। सपा का प्रदेश सचिव बनने पर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित करने हुए कहा कि जिस तरह हमारे ऊपर भरोसा जताते हुए पार्टी ने प्रदेश सचिव बनाया है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नही छोडूंगा। स्वागत समारोह सम्बोधित करते हुए आद्याशंकर यादव ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभावहीन है। भाजपा के लोग सिर्फ हिन्दू- मुस्लिम और मन्दिर – मस्जिद की बात करते है। जनता की कोई फिक्र नही है। स्वागत समारोह करने में पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, मऊ के सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक मतलब अख्तर, अमानुलहक अब्बासी, गुड्डू चौधरी, सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव रुद्रप्रताप यादव , बेल्थरारोड विधानसभा अध्यक्ष समशाद अहमद, , इरफान अहमद, आनन्द यादव, ओमप्रकाश यादव, चन्द्रकिशोर पाण्डेय, अंगद यादव, रामाश्रय यादव, फाइटर, देवेंद्र यादव प्रधान, सुबास यादव, अनिल यादव, सोनू यादव, प्रशांत जायसवाल मंटू, राजनाथ यादव, बब्बन यादव, अमरजीत चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवरिया अशोक यादव, बंशीधर यादव,योगेंद्र यादव, गोपाल यादव, संजय यादव, गोल्डी यादव, आफताब अहमद, सद्दाम, मक्की,अजित यादव, टीएन यादव , शशिकांत यादव, विजय यादव, आदि शामिल रहे।






