सीएचसी सीयर मे ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब का हुआ शिलान्यास, शुरू हो जाने पर मरीजों को मुफ्त मिलेगी जांच की सुविधा- सीएमओ जयन्त कुमार
बिल्थरारोड।पीएमआभीम योजना के अन्तर्ग पूरे प्रदेश में बने 87 ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब और 23 आईपीएचएल लैब का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा आगरा में शनिवार को किये गए वर्चुवल शिलान्यास क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के परिसर में बने ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब का शिलान्यास सीएमओ जयन्त कुमार और ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान सीएमओ और डॉक्टर तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टेलीविजन के माध्यम से लाइव वर्चुवल शिलान्यास का कार्यक्रम को देखा गया। इस दौरान सीएमओ जयन्त कुमार ने पैथोलॉजी लैब से सम्बंधित सभी कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।उन्होंने ने कहा कि लैब के शुरू हो जाने के बाद मरीजो को किसी भी प्रकार के जांच के लिए प्राइवेट पैथोलॉजी का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। जांच की सुविधा सीएचसी सीयर परिसर में स्थित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब से निःशुल्क मिलेगा। इस दौरान डीपीएम डॉक्टर अरबी यादव, सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, डॉ विक्रमसेन सोनकर, महिला चिकित्साधिकारी डॉ चन्द्रप्रभा, डॉ पूजा सिंह, डॉ पल्लवी सिंह, आयुष चिकित्सक डॉ आरडी सिंह, चीफ फार्मासिस्ट इश्तेयाक अहमद, फार्मासिस्ट अनिल सिंह, चीफ फार्मासिस्ट अरविंद गुप्ता, वीरेन्द्र राम, त्रिपुरारी शर्मा, रविन्द्र चौधरी , चंद्रभान यादव , विनय सिंह, प्रवीण कुमार आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।



