पूर्व में घुस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर फर्जी छुट्टी का आवेदन मिलने को लेकर सुर्खियों में आया तहसीलदार का पेशकार

बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में तहसीलदार के पेशकार का कारगुजारी थमने का नाम नही ले रहा है। पूर्व में पेशकार द्वारा घुस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद कोई करवाई नही होने पर एक बार फिर उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी ने तहसीलदार के पेशकार शिवकुमार के छुट्टी लेने के फर्जी आवेदन को पकड़ने के जांच का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार के पेशकार शिवकुमार के डयूटी से गायब होने की शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार दीपक कुमार सिंह को बुलाने के लिए कहा । इसके बाद नायब तहसीलदार ने पेशकार शिवकुमार के मोबाइल पर काल किया किन्तु उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इससे नाराज उपजिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर का जांच किया। जिसमें उसके छुट्टी का आवेदन पत्र मिला। इसकी गहनता दे उपजिलाधिकारी ने जांच किया तो पता चला कि जांच की भनक लगते ही तहसीलदार के पेशकार शिवकुमार ने एक तहसील कर्मचारी को फोन कर छुट्टी का आवेदन लिखवाने के बाद फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर उपस्थिति पंजिका में रखवा दिया।उपजिलाधिकारी ने उक्त पेशकार और फर्जी आवेदन लिखने वाले कर्मचारी के खिलाफ स्पष्टीकरण की नोटिस जारी किया है। उपजिलाधिकारी के इस करवाई के बाद तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *