बारिश से पानी पानी हुआ तहसील और ब्लॉक परिसर
जलजमाव से आवागमन हुआ दूभर

बिल्थरारोड। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से स्थानीय तहसील और सीयर ब्लॉक परिसर जलाशय में तब्दील हो गया है। यहां जल निकासी के लिए किए गए नाला निर्माण कार्य की माकूल व्यवस्था नहीं है। जिसका खामियाजा बारिश में लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालात यह है कि तहसील गेट और ब्लॉक कार्यालय के गेट का परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। यहां पानी लग जाने से कार्यालय के अन्दर जाने के रास्ते बंद हो गए है। कर्मचारियों और अन्य लोगो को आने जाने में घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा जल निकासी कार्य कराने की कलई खुल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *