अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए अरुण श्रीवास्तव


बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को पुलिस बल की निगरानी में सकुशल संपन्न हो गया। कांटे की टक्कर में आठ वोट से दूसरी बार अरुण श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिन्हें कुल 42 वोट मिला। जबकि प्रतिद्वंदी राणा प्रताप सिंह को 34 वोट मिला। जबकि मंत्री पद के लिए 31 वोट से मुनेश वर्मा विजयी हुए। 27 वोट पाकर दिलारोज अहमद दूसरे नंबर पर रहे। मुनेश वर्मा को तीसरी बार में यह सफलता मिली। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 24 वोट के अंतर से अमानुल हक अब्बासी ने संजीत गुप्ता को हराया। अमानुल हक अब्बासी को कुल 71 और संजीत गुप्ता को 47 वोट मिले। जबकि संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए रामनारायण गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
