आवास प्रधान जी नही, योगी जी और मोदी जी दे रहे है- ग्राम विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

बिल्थरारोड। सीयर ब्लाक के प्रांगण में रविवार को पूर्व मंत्री छटठू राम के नेतृत्व में आवास, वृद्धा, विधवा, कृषि आदि से सम्बंधित तीन दिवसीय भीमराव अम्बेडकर मेला आयोजित किया गया। मेले का उदघाटन प्रदेश के ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने लाभार्थियों से कहा कि यह योजना जो आपको मिल रही है वह ग्राम प्रधान नही , योगी जी और मोदी जी दे रहे है। उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर नाम ही नही मिशन है। ये युग पुरुष है। ये बंचितो , शोषितों , बंचितो को लाभ दिलाने का काम किया। बाबा साहब ने कहा था बेटों और बेटियों का समान अधिकार है। सबको समान शिक्षा देनी चाहिए। शिक्षा की बहुत जरूरत है। कहा कि योगी जी और मोदी जी जब से प्रदेश और देश की बागडोर संभाले है। तब से बाबा साहब के सपने साकार हो रहे है। कहा कि भारतरत्न स्वगीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी ने समाज के हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं सूत्रपात किया। आज उनके सपने को मोदी जी और योगी जी साकार कर रहे है। उन्होंने लोगो से कहा कि आप लोग अपने गांव के पंचायत भवन पर जाकर पंचायत कर्मचारी से अपने फार्म भरवाकर लाभ ले। आज लोग भाजपा सरकार में सुरक्षित महसूस कर रहे है । मुख्य अतिथि ने लगभग 100 लाभार्थियों को आवास, विधवा, वृद्धा , कृषि ऋण से सम्बंधित प्रमाणपत्र दिया। राज्यमंत्री श्रीमती गौतम को छटठू राम ने चाँदी का मुकुट व विशाल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही छटठू राम व खण्ड विकास अधिकारी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, भाजपा नेता अमरजीत सिंह, प्रमोद सिंह, सुजीत दास जी, पुनित शाही, दयानंद वर्मा, अरविंद गौतम, देवेंद्र पटेल, गुलाब चंद्र मौर्य आदि सहित ब्लाक कर्मचारी व सीओ रसड़ा फहीम अहमद, थानाध्यक्ष नगरा अतुल कुमार मिश्र, क्राइम इस्पेक्टर उभांव राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *