उभांव /रसोई गैस से महिला जली !

अस्पताल में महिला

उभांव थाना के मोलनापुर गांव के दक्षिण टोला नई राजभर बस्ती में खाना बनाते समय रसोई गैस से जगदीश राजभर के झोपड़ीनुमान घर में भीषण आग लग गई। जिससे राजकुमारी देवी (30वर्ष) नामक महिला पूरी तरह से झुलस गई। जिसे गंभीर हालत में सीयर सीएचसी भर्ती कराया गया। हादसे में दो बकरी भी झुलस गई और साइकिल, बेड, कपड़ा समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जबकि घर में मौजूद कुमारी अर्चना 8 वर्ष और उसका भाई छोटू बालबाल बच गया। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामिणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया किंतु तब तक जगदीश राजभर के घर का सारा सामान और झोपड़ी जलकर राख हो गया। हादसे के समय राजकुमारी देवी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस बीच सिलेंडर के पास लिकेज से आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *