ग्रामसभा बिठुआ में ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाये जाने के बाद ग्राम प्रधान रेखा गाँधी ने पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया


बिल्थरारोड। क्षेत्र के बिठुआ गांव में 13 डिसमिल ग्राम समाज की जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को न्यायालय के आदेश के बाद नायब तहसीलदार दीपक सिंह की मौजूदगी में हटाने के बाद पंचायत भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। ज्ञात हो कि ग्राम सभा की 13 डिसमिल जमीन पर कुछ लोगो द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। जिसके कारण ग्राम पंचायत भवन का निर्माण नही हो पा रहा था। ग्राम प्रधान रेखा गाँधी ने ग्राम सभा की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए एसडीएम से गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश के बाद नायब तहसीलदार दीपक सिंह द्वारा अन्य राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुँचकर पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा को हटवाया गया। ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाये जाने के बाद ग्राम पंचायत भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही ग्राम प्रधान रेखा गांधी द्वारा पंचायत भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राममनोहर गांधी, सचिव मृत्युंजय राय, राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल तथा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
