बिल्थरारोड नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने के बाद निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की पत्नी रेनू गुप्ता लड़ेगी चेयरमैन पद का चुनाव

बिल्थरारोड। नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासत उफान पर है। मगर गुरुवार को आरक्षण सूची जारी होने के बाद दावेदारों में आरक्षण को लेकर बना संशय समाप्त हो गया । बिल्थरारोड नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। नगर निकाय की अधिसूचना अभी जारी नही हुई है लेकिन सम्भावित दावेदार मतदाताओ के बीच पहुँचकर अपने- अपने पक्ष में मत देने के लिए लोक लुभावन वादों के साथ लामबन्द करने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है । नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के दौर में लगातार दो बार चेयरमैन रह चुके निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त पिछड़ा वर्ग महिला सीट होने के कारण इस बार अपनी पत्नी रेनू गुप्ता को अध्यक्ष चुनाव उतार रहे है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद दिनेश कुमार गुप्त पूरे दमखम के साथ घर घर पहुँचकर मतदाताओं से मिलना शुरू कर दिए है। इसके अलावा सम्भावित उमीदवारों में प्रवीण नारायण गुप्त , आप पार्टी से नामित प्रत्याशी कालिका गुप्ता और अवधेश यादव द्वारा अभी किसको चुनावी समर में उतारा जायेगा इसकी घोषणा नही की गई है। ऐसे में एक दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कि कौन कौन महिला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रही है। सम्भावना जताई जा रही है कि अगर नगर निकाय पार्टी के आधार पर होगा तो अन्य चेहरे भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में आयेंगे। वही निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त अपनी पत्नी रेनू गुप्ता को नगर चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाने की घोषणा करने के साथ ही मतदाताओं को लामबंद करने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है और सैकड़ो समर्थकों के साथ नगर वासियों से नगर पंचायत का चेयरमैन इस बार अपनी पत्नी रेनू गुप्ता को बनाने के मतदाताओं से आशीर्वाद मांग रहे है। ऐसे में सीटों का आरक्षण आ जाने के बाद एक दो दिन में दावेदारों के चेहरे पार्टी गत सामने आ जायेंगे। साथ ही सम्भावित प्रत्याशियों के समर्थक सोशल मिडीया पर खूब एक्टिव हो गए है। दावेदारों द्वारा जनसम्पर्क और नामी- गिरामी लोगो के साथ ली गयी तस्वीरों फेसबुक, इस्टाग्राम और वाट्सप पर शेयर करने की खूब होड़ मची हुई है। अध्यक्ष पद की सीट को लेकर तरह -तरह की चर्चाएं हो रही थी लेकिन अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को आरक्षण सूची जारी होने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया। बिल्थरारोड नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग महिला के आरक्षित होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *