छट्ठू राम ने मतदाताओं का जताया आभार।
आपके सम्मान, स्वाभिमान के लिए हमेशा लड़ूंगा—–छट्ठू राम।

हार के बाद बोले छट्ठू राम

बिल्थरारोड/ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जनादेश प्राप्त हो गया है। 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में जो परिणाम सामने आए हैं, उसमें बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं चुनाव से ठीक पहले अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कई दिग्गज अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। इसी कड़ी में बिल्थरारोड 357 विधानसभा से पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम को बहुत ही कम मतों से हार का सामना करना पड़ा। विजयी प्रत्याशी हंशु राम को प्राप्त मतों 78995 के सापेक्ष 73481 मत मिला और इस तरह 5514 मतों से हार का सामना करना पड़ा। नगर में आज छट्ठू राम ने लोगो से मुलाकात किया और अपने मतदाताओं का आभार प्रकट किया। कहा कि मैं जरूर चुनाव हार गया हूं। लेकिन आपको बताना चाहता हु कि छट्ठू राम लड़ने वाला है आपके मान, सम्मान और स्वाभिमान के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। किसी को मायूस होने की जरूरत नही है, छट्ठू राम आपका बेटा है , आपके साथ खड़ा रहेगा। भाजपा को प्रदेश में प्रचंड बहुमत प्राप्त करने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की बदौलत ये प्रचंड जीत हासिल की है। बड़ी खुशी है कि प्रदेश में पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी की सरकार पुनः बनी है। क्षेत्र में समस्त विकास कार्यो को दुगुनी रफ्तार से कराया जाएगा। सभी को सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। बुलडोजर पहले से ज्यादा स्पीड से चलेगा। सभी को मूलभूत शुविधाएँ रोटी, कपड़ा और मकान के साथ साथ सभी को सम्मान के साथ जीने, रहने, व्यापार करने की गारंटी मिलेगी।

राजन मद्देशिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *