प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक 19.01.2023
थाना उभांव अंतर्गत चौकिया मोड़ से मधुबन तथा मधुबन से बेल्थरा रोड की तरफ जाने वाले वाहन कल सुबह 11:00 से शाम 04:00 बजे तक रहेंगे बाधित
जनपदवासियों को अवगत कराना है कि थाना उभांव जनपद बलिया क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरा रोड से किडिहरापुर स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 19बी किलोमीटर 33/4-5 (मधुबन ढाला) पर कार्य कराए जाने के दौरान कल दिनांक 20 जनवरी 2023 को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रेलवे क्रासिंग गेट बंद रहेगा जिससे बड़े वाहनों का आवागमन बाधित होगा। चौकिया मोड़ से मधुबन तथा मधुबन से बेल्थरा रोड की तरफ जाने वाले बड़े वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि अपने वाहन को उक्त मार्ग पर समय 11:00 से 16:00 बजे तक ना लेकर जाएं।

