आखिरकार सीएचसी सीयर के डॉक्टर एलसी शर्मा पर गाज गिर गयी, सीएमओ ने किया नवानगर न्यू पीएचसी स्थानांतरण

बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर एक दशक से तैनात डॉक्टर एलसी शर्मा के खिलाफ चिकित्सकीय भ्रष्टाचार को लेकर समाजसेवी जसुराम राजभर द्वारा दिये गए शिकायती पत्र पर की गई जांच के बाद आरोपी डॉक्टर पर गाज गिर ही गयी। सीएमओ ने डॉ एलसी शर्मा का स्थानांतरण नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवानगर के लिये कर दिया है। ज्ञात हो कि शिकायतकर्ता जसुराम राजभर द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया गया था कि डॉक्टर एलसी शर्मा पिछले 10 वर्ष से अधिक समय से सीएचसी सीयर पर कार्यरत है। जिनके द्वारा सभी प्राइवेट अवैध अस्पतालों और पैथालोजी को नोडल बनकर नोटिस देने और अवैध वसूली की गई है। इस शिकायत के बाद बीते 24 दिसम्बर को जांच टीम के नोडल व एडिशन सीएमओ डॉ एसके गुप्ता, डॉ अभिषेक मिश्रा, डॉ योगेन्द्र दास ने सीएचसी सीयर पहुँचकर लोगो से जानकारी लेकर साक्ष्य के आधार पर डॉ एलसी शर्मा के खिलाफ विस्तृत जांच किया। इस दौरान डॉक्टर लालचन्द शर्मा का जांच करने पहुँची जांच टीम से शिकायतकर्ता जसुराम राजभर द्वारा डॉक्टर लालचन्द शर्मा का यहाँ से स्थानांतरित कर जांच करने की मांग किया गया था। इस सम्बंध में की गई शिकायत की जांच में दोषी पाये जाने के बाद करवाई करते हुए सीएमओ डॉ जयन्त कुमार ने डॉ लालचन्द शर्मा का स्थानांतरण सीएचसी सीयर से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर कर दिया है। अब देखना यह है कि स्थानांतरण के बाद सीएमओ द्वारा डॉक्टर एलसी शर्मा पर कौन सी आवश्यक करवाई की जा रही है।
