पेड़ से बोलेरो के टकराने से महिला की मौत,3 गंभीर रूप से घायल

संकेतिक फोटो गूगल


बलिया।। गड़वार सुखपुरा के खड़िचा गांव के सामने शनिवार की अलसुबह तेज रफ़्तार बोलेरो के पेड़ से टकराने के कारण एक महिला की मौत हो गयी है। जबकि प्रधान और उनकी पत्नी और चालक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।
इस हादसे में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी 54 वर्षीय रीता पत्नी स्व. हरेराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना में उसी गांव के शिक्षक व ग्राम प्रधान 50 वर्षीय विजय शर्मा व उनकी पत्नी 47 वर्षीय मीरा शर्मा घायल हो गयीं। मृतक रीता देवी ग्राम प्रधान विजय शर्मा की भाभी थीं। सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगी गांव निवासी चालक 26 वर्षीय अशोक यादव भी जख्मी हुआ है।

Nilesh deepu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *