पुलिस झण्डा दिवस उभांव इंस्पेक्टर ने सभी पुलिस कर्मियों को लगाया ध्वज टैग

बिल्थरारोड । पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर बुधवार को उभांव इंस्पेक्टर राजीव मिश्र ने थाने पर पुलिस ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने थाने व पुलिस चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को झंडा संबोधित करते हुए कहा कि यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। हमारे गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है। जिससे हमने देश सेवा व लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य व कर्तव्य परायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। उभांव इंस्पेक्टर ने पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भेजे गए शुभकामना संदेश को पढ़कर सुनाया। और सभी पुलिसकर्मियों ने ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी पर टैग भी लगाया। इस मौके पर सीयर चौकी प्रभारी मदनलाल, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव, उप निरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल राम सिंह, पंकज सिंह, अंकुर वर्मा, प्रदीप मद्धेशिया, रामजन्म गुप्ता, प्रेम पटेल ,विकास कनौजिया आदि मौजूद रहे ।
