बिल्थरारोड/ ट्रेन से कटकर मांग कर खाने वाली युवती की मौत

बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को लगभग साढ़े 4 बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 30 वर्षीय युवती मुम्बई से आ रही रन थ्रू एक्सप्रेस के चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गयी। रेलवे पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाली 30 वर्षीय युवती सिर पर एक झोला लेकर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नम्बर एक से नीचे उतरकर ट्रैक पार कर रही थी इसी बीच वह बम्बई से आ रही सुपर फास्ट ट्रेन के चपेट में आ गयी जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। जीआरपी ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नही हो सकी थी।

