मतगणना स्थल पर पुलिसकर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं पर भांजी लाठियां, कई घायल !

जौनपुर- मतगणना स्थल पर सपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां…
पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा……
मौके पर मची भगदड़…
कई सपा नेता घायल…
 जनपद जौनपुर के मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मामले में कार्यवाही की आपको बता दे कि वाराणसी में जन्मे EVM से छेड़छाड़ के मामले के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जौनपुर के समाजवादी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मतगणना स्थल के बाहर जुटे हुए थे। इनमें से कुछ उपद्रवी तत्व लगातार हंगामा कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने एक कर्मचारी की आईडी कार्ड चेक की और लैपटॉप देखने के बहाने उसे बैठा लिया। इतना ही नहीं बल्कि सपा कार्यकर्ता अधिकारियों की गाड़ी की चेकिंग भी करने लगे। उपद्रवी तत्वों से परेशान होकर पुलिस को मतगणना स्थल के बाहर लाठियां भांजनी पड़ी।

अविनाश पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *