दरवाजा लगाने के विवाद में एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अतरौल चक मिल्कान में रविवार की शाम लगभग 5 बजे दरवाजा लगाने के विवाद में जबरन हो रही पंचायत के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सुजीत कुमार गुप्ता 26 वर्ष पुत्र मन्नू गुप्ता के ऊपर ब्लेड से वार कर दिया। जिससे युवक के बाई बाह में गंभीर जख्म आ गई । जिसका सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सीयर में परिजनों द्वारा प्राथमिक उपचार कराया गया। घायल सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस विवाद के निपटारा के लिए उभांव पुलिस ने दोनों पक्षों को सोमवार को थाने पर तलब किया था, लेकिन विपक्षी द्वारा जबरन पंचायत बुलाकर विवाद को तय करने के दौरान दरवाजा लगाने लगा। जिसे रोकने के दौरान विपक्षी ने सुजीत कुमार गुप्ता के ऊपर ब्लेड से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि विपक्षी की ओर से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। जिस पर उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि विपक्षी के द्वारा लगाए गए छेड़खानी का आरोप गलत व निराधार है। कहा कि विवाद केवल दरवाजा लगाने को लेकर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *