अलंकार समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को सिखाया अनुशासन का पाठ

बिल्थरारोड / के पिपरौली बड़ागांव स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल जेआर मिश्रा व वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। समारोह में विद्यालय के शैक्षिक सत्र 2022-23 के स्कूल कैबिनेट के सदस्यों को उनका दायित्व भी सौंपा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

अलंकार समारोह में प्रिंसिपल जे आर मिश्रा ने छात्रों को अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि बिना अनुशासन के मनुष्य सफल नहीं हो सकता। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन व समर्पण आवश्यक है। वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने मोबाइल फोन के प्रति बच्चों के बढ़ रहे आकर्षण पर चिंता जाहिर करते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वह बच्चों को मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल न करने दें। उन्होंने मोहाली के गर्ल्स हॉस्टल की घटना को इसी का परिणाम बताया। समारोह में प्रिंसिपल के साथ प्रबंधक ए के मिश्र ने सत्र 2022-23 के लिए नव नियुक्त कैबिनेट सदस्यों को उनका बैच पहनाकर उनको अपने दायित्वों के प्रति आगाह किया।

नये कैबिनेट में हेड ब्वाय प्रियांशु सिंह क्लास 12 सी व हेड गर्ल आलिया इस्तियाक 12 बी को चुना गया। इसके अलावा खुशी सिंह कक्षा 11सी को लड़कियो व सूर्यांश जायसवाल कक्षा 11 बी को लड़कों का वाइस कैप्टन बनाया गया। समारोह में कैबिनेट में शामिल सभी छात्र/छात्राओं ने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर किरन शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *