सेवा पखवाड़ा के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्य

बिल्थरारोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वे जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को चौकियामोड़ स्थित अंबेडकर तिराहा , सुभाष चंद्र बोस पुस्तकालय, चौधरी चरण सिंह तिराहा त्रिमुहानी, अंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस मौके भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे सेवा पखवाड़ा तक विभिन्न कार्यक्रम चलते रहेंगे। सेवा पखवाड़ा के स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से भाजपा नेता पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्टू राम, कैप्टन गुलाब मौर्य,सुशिला भारती, राममनोहर गांधी,रजनीश पांडेय,सुनील साहनी,अमित जायसवाल,भगवान जी,विनोद जायसवाल,आदित्य सिंह,हरिनारायण गुप्ता,सज्जन सिंह आर्य,रोहित कसेरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *