विद्युत विभाग उपभोक्ता का उत्पीड़न बंद करे ।पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर
बिल्थरारोड।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद सलेमपुर लोक सभा प्रभारी रमाशंकर राजभर ने बेल्थराबाजार मार्ग स्थित आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा की विद्युत विभाग के मनमानी से विद्युत उपभोक्ताओं में काफी निराशा है।आज से तीन साल पूर्व घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ता की सूची विभाग से मीटर लगाने वाले ठिकेदारो ने ले ली ,मीटर लोगो के घर देकर चलता बने बहुत से उपभोक्ता के घर मीटर भी नही दिए लेकिन विभाग को सूची दे दी की मीटर लगा दिया,परिणामतः मीटर पाए न पाए ग्रामीणों को विभाग ने 10हजार से लेकर लाख रुपए तक के बिल भेजना शुरू कर दिया उपभोक्ता अवाक होकर विभाग का चक्कर लगा रहे है विभाग विद्युत के फर्जी बकाया के नाम पर बांसडीह ,सिकंदरपुर बेल्थरारोड, नगरा के साथ पूरे जनपद के गांवो में लोगो का कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। कहा कि माल्दा सबस्टेशन के ग्राम हरदिया जमीन में तो तब हद हो गई जब बिल जमा किये गए लोगो का भी कनेकसन काट कर एक बोलरो लोगो के केबिल भी उठा ले गए भ्रटाचार का आलम यह है की जो कनेक्शन काटता है पैसा लेकर पुनः जोड़ देता है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि जर्जर तारों से सप्लाई बाधित हो रही है । कहा कि बिजली आपूर्ति का हालत नहीं सुधरे तो हर उपकेंद्र पर समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।।

