धूमधाम से की गई भगवान विघ्नहर्ता की विदाई

बिल्थरारोड। नगर के बल्ली बलदेव स्मार्ट बाजार में स्मार्ट बाजार के व्यवस्थापक प्रवीण नारायण गुप्त द्वारा गणेश चतुर्दर्शी पर्व पर गणेश जी का पूजन अर्चन के उपरांत शुक्रवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा विदाई यात्रा नगर में स्मार्ट बाजार से रेलवे स्टेशन, सोनाडीह मोड़ , चौधरी चरण सिंह तिराहा होते हुए सरयू नदी तट तक गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गयी। जिसमे गगन भेदी पताके आगे आगे लहरा रहे थे। साथ मे जुलूस में दर्जनों की संख्या में आगे चल रहे घोड़े लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा। मूर्ति विदाई यात्रा में भक्ति गीतों पर भक्ति रस से सराबोर थिरकते सैकड़ो की संख्या में युवाओ की टोली समा बाध रही थी। भगवान गणेश जी जय जयकारे से पूरा आसमान गुंजयमान हो उठा। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मूर्ति विसर्जन होने तक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *