न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर ‘शिक्षक दिवस’ हर्षोल्लास से मनाया गया। अध्यापकों और विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन चरित्र को प्रकाशित किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका अदा की। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया।
स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका अदा की। फनी क्लास रूम एक्ट, नृत्य व विभिन्न गतिविधियों से अध्यापकों का मनोरंजन किया। अध्यापकों के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाकर व कविताएं सुनाकर भावनाएं व्यक्त की। विद्यार्थियों ने अध्यापकों को उपहार देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में आनंद श्रीवास्तव, ज़ीशान सर, दीपक सर, अदनान सर, अमर सर, मनोज पांडेय सर, चंद्रशेखर सर, सतेंद्र मौर्य सर, बबलू सर, जयेन्द्र पांडेय सर, सुजीत सर, विशाल सर, राजीव सर, कमलेश सर, इकरामुल्लाह सर, रविशंकर चौबे सर, तेज बहादुर सिंह, संध्या सिंह, रेखा शाही, नेहा मैम, रौनक मैम, गौहर मैम, दिव्या जायसवाल, सुप्रिया जायसवाल, प्रगति मैम, सुष्मिता मैम, जूही शर्मा, उम्मे सबीहा, आँचल मैम, साधना मैम, सृजन राय, अनू वर्मा, पारुल गुप्ता, तहसीन मैम, अंजू मैम उपस्थित रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम प्रसाद ने कार्यक्रम को सराहा। विद्यालय के प्रबंधक श्री सतीश दुबे ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस का महत्व को बताया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





