क्षेत्र में जीत हार को लेकर के चर्चाओं का बाजार गर्म !

बलिया डेस्क


विधानसभा चुनाव 2022सम्पन्न होने के बाद प्रत्यासियो के जीत-हार को लेकर चट्टी चौराहों पर लोग कयास लगाना प्रारम्भ कर दिए है ।चर्चा-परिचर्चा, बहस और अनुमान का दौर गांवों से लेकर शहरों तक ज़ोर पकड़ रहा है।कौन जीत रहा है? कौन हार रहा है? को लेकर अनुमान के साथ लोग अपने अपने दावे पेश कर रहे है।साथ ही इस चुनाव में जातिगत समीकरण को अधिक प्राथमिकता लोग दे रहे हैं, वैसे देखा जाय तो लड़ाई भाजपा सपा व बसपा के बीच सिमट कर रह गयी है। बात-बात में लोग चर्चा कर रहे कि जो सर्वे आया है वह सही नही है बल्कि यह भी कह दे रहे है कि घबड़ाये के नइखे 10 मार्च के पता चल जाई की यूपी के कहा का बा और के बा ,
यूपी विधान सभा का अंतिम और सातवां चरण भी सम्पन्न हो गया। मतगणना 10 मार्च को होगी, उसी दिन जीत-हार का पता सभी को चल जाएगा। इस बीच, किस गांव में किस बूथ पर कौन मजबूत रहा। कौन कमजोर हो रहा, के आधार पर लोगो के बीच मंथन जारी है। सभी प्रत्याशी और समर्थक अपनी अपनी जीत मानकर चल रहे है। फिलहाल
कोई किसी से कम नही रहना चाहता ।कौन जीत रहा किसकी सरकार बन रही यह अभी गर्त में है।देखना है पाचो राज्यों के सियासी गलियारे में ऊँट
किस करवट बैठता यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *