बिल्थरारोड /आसरा लगाएं 42 लाभार्थियों को मिला आसरा आवास



बिल्थरारोड। जिलापंचायत डाकबंगला के समीप 10 वर्ष पूर्व बने आसरा आवास का आवंटन 42 लाभार्थियों को बुधवार को तहसील सभागार जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की मौजूदगी में कर दिया गया। मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के हाथ आवास की चाभी व प्रमाण पत्र मिलते ही पात्रों के चेहरे खिल उठे । ज्ञात हो कि 2 वर्ष पूर्व में आवास आवंटन के नाम पर आवास में रह रहे लोगो को खाली करा दिया गया था। गरीब आवास आवंटन न होने से खुले आसमान के नीचे निराश्रित के रूप में रात गुजार रहे थे। बीते 14 जून को तहसीलदार सभागार में उपजिलाधिकारी , नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, ईओ ब्रजेश कुमार गुप्त की मौजूदगी में आसरा आवास के लिए चयनित 42 पात्रों को लाईटरी के द्वारा एक छोटी बच्ची के माध्यम से आवास का नम्बर आवंटन किया गया। किन्तु आवास की चाभी तत्काल नही मिल सकी। बुधवार को जिलाधिकारी के तय समयानुसार सभी 42 पात्रों को आसरा आवास की चाभी सौप दी गयी। आवास की चाभी मिलते ही खुले आसमान के निचे रहने वाले गरीबो के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना हम लोगो का कर्तव्य है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सके। इस मौके पर उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह, परियोजना अधिकारी अरुण मिश्र, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अनिल कुमार अग्निहोत्री ,पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्ठू राम, चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, ईओ ब्रजेश गुप्त, खण्ड विकास अधिकारी मधुचन्दा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुशीला भारती, पंकज मिश्र, अमरजीत सिंह, दयाशंकर वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल, राममनोहर गाँधी, विनोद जायसवाल, सभासद पिक्की वर्मा, अंचल वर्मा, सुनील कुमार टिंकू, सुधीर मौर्य, सूबेदार, असलम, गुड्डू जायसवाल, परवेज हमजा उर्फ गुड्डू,पंकज मोदी,अमित जयसवाल, सुनील साहनी आदि और लाभार्थी मौजूद रहे।
