मामलों का निस्तारण सम्बंधित विभाग शीघ्र करे। एडीएम अनिल कुमार अग्निहोत्री

बिल्थरारोड। तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम अनिल कुमार अग्निहोत्री की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 90 मामले आए, जिसमे तीन मामले राशन वितरण सम्बन्धी थे। इनमे एक मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। एडीएम अनिल कुमार अग्निहोत्री की अध्यक्षता में समाधान दिवस में विभिन्न गांव के फरियादियों द्वारा कुल 90 मामलों में कार्रवाई और प्रशासनिक मदद की गुहार लगाई गई। जमीन सिसैंड गांव के ग्राम प्रधान देवेन्द्र यादव ने गांव के लेखपाल महातम प्रसाद के खिलाफ शिकायती पत्र दिया कि लेखपाल द्वारा अपने रिश्तेदार के कहने पर उल्टा सीधा कार्य करते है और किसानों का आर्थिक शोषण कर रहे है। प्रधान ने लेखपाल का स्थानांतरण करने का मांग किया।समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादियों के अधिकांश मामले भूराजस्व और भूमि विवाद से संबंधित थे। इनमें अधिकांश मामलों मे एडीएम ने पुलिस प्रशासन के साथ लेखपाल कानूनगो की मौजूदगी में मौका मुआयना कर निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए। समाधान दिवस पर फरियाद लेकर तहसील सभागार में पहुंचे लोगों की भीड़ लगी रही। इस मौके उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, बीडीओ मधुचन्दा सिंह, सीडीपीओ सरस्वती शाक्या, नगरा बीडीओ विनय वर्मा, विद्युत एसडीओ समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *