सीयर ब्लाक के ग्राम सभा रछौली में ग्राम प्रधान के देखरेख में पोखरी का सुंदरीकरण का कार्य जारी

बिल्थरारोड । सीयर ब्लॉक के ग्राम सभा रछौली मे खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मनरेगा योजना के तहत नरायन ब्रहम स्थान की पोखरी का सुन्दरीकरण का कार्य जारी है । ग्राम प्रधान विवेक कुमार मिश्र के देखरेख में गाँव में ही काम पाकर महिलाओं में भी काफी उत्साह के देखने को मिल रहा है । मनरेगा मजदूरों में भी खुशी है कि पोखरी का खूदाई होने से गाँव में पानी की समस्या दुर हो जायेगी । ग्राम प्रधान विवेक कुमार मिश्र का कहना है कि गांव की जनता ने जिस उद्देश्य से हमे प्रधान बनाया है उनके विश्वास पर गांव का चतुर्दिक विकास कराकर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी चंन्द्र भान गुप्ता, तकनीकी सहायक संजीव कुमार श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक सुनील पान्डेय समेत अन्य लोग भी मौजूद रहें । गांव में हो रहे विकास को देखकर ग्राम वासियो में खुशी देखने को मिल रहा है
