सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव की माँ का निधन

बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव और कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर रुद्रप्रताप यादव की माँ स्कलदीपया देवी 76 वर्ष का सोमवार की साय उनके घर गौरी ताल घोसा में हृदय गति रुकने सेआकास्मिक निधन हो गया । निधन की खबर सुनते ही शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके घर पर शुभेच्छुओं का तांता लग गया। निधन की खबर मिलते ही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव पहुँचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।उनका अंतिम संस्कार मंगलवार के सुबह गुलौरा मठिया शिव मंदिर के समीप सरयू नदी के तट पर किया जाएगा।
