बिल्थरा रोड: आए दिन उपभोक्ताओं के खाते से ऑनलाइन ठगी की जा रही है !

उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर निवासी अंकित कुमार गुप्ता के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से साइबर क्रिमिनल ने एक लाख रुपए उड़ा दिए। युवक उस समय आश्चर्यचकित रह गया जब बैंक के मैसेज द्वारा उसे एक लाख रुपए निकाले जाने की सूचना प्राप्त हुई। अपने साथ साइबर फ्राड की जानकारी होते ही उसने साइबर सेल में आनलाइन मुकदमा दर्ज करा दिया।
उभांव थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम का सिलसिला जारी है। साइबर क्रिमिनल बड़ी आसानी से लोगों के पासबुक से पैसे उड़ाने में सफल साबित हो रहे हैं। ऐसे ही एक नये मामले के शिकार नपं बेल्थरारोड के अजीमाबाद गली निवासी अंकित कुमार पुत्र ओमप्रकाश हुए हैं जब साइबर क्रिमिनल्स ने उनके खाते से एक लाख रुपए उड़ा दिए। अपने साथ साइबर क्राइम की जानकारी मिलते ही उसने साइबर सेल में आनलाइन मुकदमा दर्ज करा दिया। तथा इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक बलिया को एक पत्र के माध्यम से दी। पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में पीड़ित अंकित कुमार ने लिखा है कि नगर के त्रिमुहानी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में वह खाता धारक है। मेरे खाता संख्या 20932191022353 है। मेरे खाता से बिना मेरी जानकारी के तीन बार में 49 हजार, 50 हजार व एक हजार रुपए उड़ा दिए गए हैं।इस सम्बन्ध में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अपने कटे हुए धनराशि को वापस दिलाने की गुहार लगाई गई है। पीड़ित इस सम्बन्ध में कार्रवाई के लिए सोमवार को साइबर सेल व पुलिस अधीक्षक से मिलने बलिया रवाना हो गया।
